ब्रेड से बहुत सी रेसीपी बनाई जाती है उनमें से एक है ब्रेड चमचम जो बहुत कम सामान और कम मेहनत में बनाई जाती है।

ब्रेड चमचम

#myrecipe #sweets
By Ankita Sikar

Mar, 3rd

578

Servings
4 persons
Cook Time
30 minutes
Ingredients
5 - 7

Ingredients

  • 8 ब्रेड स्लाइस
  • 1 कटोरी नारियल गिरी
  • 1/4कटोरी मलाई_
  • 1 चुटकी फूड कलर_हरा
  • 1 कटोरी चीनी_
  • 1 चम्मच इलायची पाउडर
  • 8/9 बादाम_ बारीक कटा हुआ

Instructions

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लेे और एक कटोरी या गिलास की सहायता से बीच से गोल आकार का काट लेे।
  • अब एक बाउल में चीनी और पानी डालकर इसकी चाशनी तैयार करना है। गैस मध्यम आंच पर रखें।चाशनी थोड़ी गाढ़ी होनी चाहिए ना ज्यादा पतली ना एक तार की।बस इतनी बनानी की वो चिपचिपी हो जाए।
  • अब चाशनी में फूड कलर हरा औरइलायची पाउडर डालकर अलग रख दे।अब ब्रेड को चाशनी में डिप करके निकाल लेे और दोनों के बीच में मलाई लगाकर बंद कर दे।सभी को इसी प्रकार करे।
  • अब सारे ब्रेड को नारियल गिरी से कोट करे और एक सर्विंग प्लेट में निकाल ले।अब इसके उपर बादाम से गार्निश करके सर्व करे।

Notes/Tips

ब्रेड सभी के घर में होती है।तो रोज़ अलग अलग रेसीपी बनाए।कभी मीठा खाने का मन हो तो झटपट रेसीपी बनाए।