मैंगो आइसक्रीम एक मशहूर और क्रीमी आइस क्रीम है जोकि आम के फ्लेवर या आम के गूदे से बनाई जाती है। यह खासकर गर्मियों के समय या आम के सीजन में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली आइस क्रीम है। यह बहुत आसान है और इसे किसी भी अन्य आइस क्रीम की तरह आम का फ्लेवर मिलाकर बनाया जाता है। ??

मैंगो आइसक्रीम

#myrecipe #sweets #FoodismSummerBonanza
By Sunita Ladha

Mar, 19th

679

Servings
5 persons
Cook Time
10 minutes
Ingredients
3 - 5

Ingredients

  • क्रीम 200 ग्राम
  • मिल्कमेड 200 ग्राम
  • फूड कलर 1-2 बूंद
  • आम का पल्प 1 कप
  • टूटी फ्रूटी

Instructions

  • अब एक बाउल में क्रीम लेकर नरम होने तक हैंड मिक्सर से फैटेंगें।
  • अब इसमें मिल्कमेड और आम का पल्प डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
  • अब इसमें फूड कलर डालकर अच्छे से मिलाकर फ्रिजर में 2 घंटे के लिए हल्का जमने के लिए रख देंगे।
  • एक बार फ्रिजर से निकालकर हैंड मिक्सर से अच्छे से फैट लेंगे।
  • अब एक एयरटाइट डिब्बे में डालकर सैलोफिन शीट से कवर करके फ्रीजर में पूरी रात या 7-8 घंटे रख देंगे।
  • अब आइसक्रीम को परोसने से पहले नरम करने के लिए लगभग 2 मिनट के लिए फ्रिज से बाहर रख देंगें।
  • अब डब्बे में से निकालकर सर्विंग बाउल में डाल कर टूटी फ्रूटी से सजायेगे।

Notes/Tips

आम की जगह दूसरे फल का भी बना सकते हैं।