- सबसे पहले कड़ाही में सूजी डालकर सूखा ही भूनें।आंच धीमी रखें।
- सूजी का रंग बदल जाए तब उसमें घी डाल दें।
- घी मिलाते ही सूजी का बहुत ही अच्छा रंग सुनहरा होने के बाद इसमें पानी मिला कर लगातार हिलाते हुए पकाएं।
- पानी सूखने के बाद चीनी डालकर मिलाते हुए पकाएं।
- फिर इसमें केसर इलायची सिरप और मेवे काटकर डाले।सबको हिला कर एकसार कर लें।
- लीजिये तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट सुनहरा दानेदार सूजी हलवा। खायें और खिलाएं।