मैंगो डालगोना लस्सी मैंगो प्यूरी से भरी हुई है जो मूल रूप से सादे दही और आम के गूदे से बनी होती है, जो गर्मी के दिनों में एकदम सही पेय प्रदान करती है।

डालगोना मैंगो लस्सी

#myrecipe #FoodismSummerBonanza
By Sunita Ladha

Mar, 29th

836

Servings
4 persons
Cook Time
10 minutes
Ingredients
7 - 9

Ingredients

  • 🌹लस्सी
  • ताजा दही 2 कप
  • पिसी चीनी 4 बड़े चम्मच
  • 🌹मैंगो लस्सी
  • गाढ़ा दही 1 कप
  • पिसी चीनी 2 बड़े चम्मच
  • मैंगो क्रश 4-5 बड़े चम्मच
  • पिस्ता
  • टूटी फ्रूटी

Instructions

  • सबसे पहले एक बाउल में ताजा दही और चीनी मिलाकर अच्छे से फैंट लेंगे।
  • लस्सी तैयार है।
  • अब एक बाउल में गाढ़ा दही, चीनी और मैंगो क्रश डालकर अच्छे से मिलायेंगे।
  • अब सर्विंग गिलास में मैंगो वाला दही डालेंगे और थोड़ा सा चम्मच से साइड में भी लगा देंगे।
  • अब इसमें लस्सी डालेंगे।
  • अब टूटी फ्रूटी और पिस्ता कतरन डालकर ठंडा ठंडा सर्व करेंगे।

Notes/Tips

आम की जगह दूसरे फ्रूट्स से भी बना सकते हैं।