आम और आइसक्रीम के मेल से बना मीठा कोई भी ना नहीं कर सकता|

स्टफ्ड मैंगो आइसक्रीम

#myrecipe
By Sunita Ladha

Apr, 10th

649

Servings
2 persons
Cook Time
15 minutes
Ingredients
3 - 5

Ingredients

  • आम 1
  • आइसक्रीम(आम) 2-3 बड़े चम्मच
  • सजाने के लिए
  • रंग बिरंगी सौंफ
  • आम के टुकड़े

Instructions

  • सबसे पहले आम को बिना छीले उसकी गुठली को धीरे से तेज धार वाले चाकू से बहुत सावधानी से निकालेगें। ध्यान रहे कि नीचे से कट ना लगे।
  • अब गुठली निकालने पर मैंगो आइसक्रीम या फिर अपने मनपसंद आइस क्रीम को आम में भरकर फ्रिज में 5 -6 घंटे तक जमने के लिए रख देंगें।
  • अब फ्रिज से निकालकर आलू छीलने वाले चाकू से आम का छिलका निकाल देंगें। ।
  • अब छिलका उतर जाने पर आइसक्रीम से भरे आम को चाकू से गोलाई से काटेगें।
  • स्टफ्ड मैंगो आइसक्रीम तैयार है।
  • अब मनपसंद सजावट करके तुरंत इस स्वाद का जरूर आनंद उठाये

Notes/Tips

आम की जगह ऑरेंज आदि फ्रूट्स से भी बना सकते हैं।अपनी मनपसंद आइसक्रीम डालकर बना सकते हैं।