दाल में तड़का तो सभी लगाते है लेकिन गुजराती दाल का तड़का एक बार बना कर देखे।बहुत स्वादिष्ट बनती है।

गुजराती दाल तड़का

#myrecipe
By Ankita Sikar

Apr, 22nd

610

Servings
3 persons
Cook Time
30 minutes
Ingredients
10 - 12

Ingredients

  • 1 बड़ी कटोरी अरहर दाल
  • आवशयकतानुसार तेल
  • 1/4 चम्मच राई_
  • 5/6 करी पत्ता_ पत्ती
  • 8/9 लहसुन_ कली
  • 1 प्याज बड़ा बारीक कटा हुआ
  • 1 टमाटर बड़ा बारीक कटा हुआ
  • 1चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च सुखी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • आवश्यकतानुसार हरा धनिया बारीक कटा हुआ

Instructions

  • सबसे पहले दाल को 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर छोड़ दे।
  • अब अच्छी तरह धो कर कुकर में डालकर पानी डालकर हल्दी पाउडर और नमक थोड़ा डालकर बंद कर दे।गैस मध्यम आंच पर रखें।5 सिटी में बंद कर दे।
  • अब एक नानस्टिक पेन में तेल गर्म करें।गैस धीमी आंच पर रखें।अब इसमें राई,करी पत्ता,लहसुन डालकर थोड़ी देर चलाए।अब प्याज़ टमाटर डालकर और नमक डालकर थोड़ी देर पकने दे।
  • अब जब सभी चीज़े गल जाए तब इसमें गैस बंद करके लाल मिर्च और सूखी लाल मिर्च कुटी हुई डालकर कुकर में डाल में छोंक लगा दे और वापस कुकर बंद कर दे।
  • थोड़ी देर बाद एक सर्विंग बाउल में निकाल ले और हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें।

Notes/Tips

दाल में प्रोटीन होता है पर इसे पर बच्चे सादी दाल पसंद नहीं करते इसलिए ऐसे बनाए जिससे उन्हें पूरा पोषण मिले।