पास्ता बहुत तरीके से बनाया जाता है इनमे से एक है व्हाइट सॉस पास्ता बहुत पसंद आएगी।

व्हाइट सॉस पास्ता

#myrecipe
By Ankita Sikar

May, 15th

606

Servings
3 persons
Cook Time
35 minutes
Ingredients
12 - 14

Ingredients

  • 1 बाउल पेने पास्ता_
  • आवशयकतानुसार तेल_
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 कप मटर_उबले हुए
  • 1 टमाटर_ बड़ा बारीक कटा हुआ
  • 1 प्याज बड़ा बारीक कटा हुआ
  • 1 क स्वीट कॉर्न_प उबले हुए
  • 3 चम्मच बटर
  • 3 चम्मच मैदा_
  • 1/2 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स_
  • 2 चीज़_ क्यूब
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर_
  • 1/2 किलो दूध_

Instructions

  • सबसे पहले पास्ता को एक भगोनी में पानी उबाल जाए उसके बाद डाल दे।गैस मध्यम आंच पर रखें।इसमें एक चम्मच नमक और एक चम्मच तेल डालकर बीच बीच में चलाते रहे।
  • अब 10 मिनट बाद देखे पास्ता थोड़ा हाथ से दबाने पर दब रहा है तो गैस बंद कर दे और पास्ता को एक छलनी में निकाल कर उसके ठंडा पानी अच्छे से धो ले और पानी निकलने दे।
  • अब एक पेन में 1 चम्मच तेल गरम करें और सबसे पहले प्याज़ को हल्का सा पका लेे,गैस कम आंच पर रखें।अब सारी सब्जियां डाले मटर,टमाटर,स्वीटकॉर्न,शिमला मिर्च सबको बस हल्का रोस्ट करे ज्यादा नहीं पकाए ।
  • अब एक दूसरे पेन में 3 चम्मच बटर डाले गरम होने पर इसमें मैदा डालकर लगातार चलाते हुए मैदा को हल्का भूरा होने दे।गैस कम आंच पर रखें।अब इसमें धीरे धीरे दूध डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिलाएं।ध्यान रहे हैंइस व्हिस्कर का उपयोग करे।
  • अब सारा दूध डालने के बाद इसमें नमक और काली मिर्च डाले।अब चिली फ्लेक्सडाले और सबको अच्छे से मिलाएं।अब इसमें चीज़ को घिस कर डाले जिससे सॉस बढ़िया क्रीमी होगा।

Notes/Tips

बिलकुल सही नाप से बनाएंगे तो पास्ता बहुत क्रीमी और टेस्टी बनेगा।